सीबीएसई बोर्ड में अव्वल नंबर हासिल करने वालों को सीएम ने दी बधाई

Share your love


लोकजन टुडे, देहरादूनः मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) द्वारा सोमवार को जारी हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में सफल हुए छात्र—छात्राओं, उनके गुरूजनों और अभिभावकों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी लगन और मेहनत से निरन्तर आगे बढ़ते रहें तथा देश व प्रदेश का नाम गौरवान्वित करते रहें।

मुख्यमंत्री ने परीक्षा में जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन अपेक्षा से कम रहा है, उनको निराश न होने और नये सिरे से एक बार फिर मेहनत करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसे विद्यार्थी दोबारा मन लगाकर व नये संकल्प के साहस के साथ पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

सीएम ने प्रदेश वासियों को दी अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
लोकजन टुडे, देहरादूनः मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अक्षय तृतीया को सुख एवं समृद्धि बढ़ाने वाला पर्व माना जाता है। हमारी संस्कृति में अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। उन्होंने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अक्षय तृतीया पर प्रदेश में यमुनोत्री एवं गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जायेगी। उन्होंने देश—विदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्वालुओं का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की है। उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुख—सुविधा एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जायेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *