सरकार डाल-डाल और स्टिंग प्रकरण पात-पात! गाज़ियाबाद में हाई प्रोफाइल स्टिंग मामले में तहरीर! सीएम, आई जी समेत पुलिस के दर्जन भर पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर!
Share your love
सरकार डाल-डाल और स्टिंग प्रकरण पात-पात!
गाज़ियाबाद में हाई प्रोफाइल स्टिंग मामले में तहरीर! सीएम, आई जी समेत पुलिस के दर्जन भर पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर!
चर्चित स्टिंग प्रकरण में सरकार बनाम निजी चैनल के सम्पादक उमेश कुमार का द्वन्द रुकने का नाम नहीं ले रहा है ताज़ा और चौकाने वाले इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है आज गाज़ियाबाद में हाई प्रोफाइल स्टिंग मामले में निजी चैनल के संपादक ने उत्तराखंड के सीएम, आई जी समेत पुलिस के दर्जन भर पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है अगर ये मुकदमा दर्ज हो जाता है तो निश्चित ही एक बार फिर सरकार दिक्कत झेल सकती है इस तहरीर के बाद उत्तराखंड की राजनीती में एक बार फिर स्टिंग का जिन बाहर आ गया है
तहरीर में निजी चैनल के सम्पादक को गिरफ़्तार करने के लिए कोर्ट से गिरफ़्तारी और सर्च वॉरंट पर गंभीर आरोप और सबूत पेश किये गए है अगर दीये गए सबूत सच साबित होते है तो निश्चित ही सरकार की मुसीबत बढ़नी तय है तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गिरफ़्तारी और घर की सर्च के लिए 18/08/2018 और 24/08/2018 को वॉरंट माँगा गया था जिनको कोर्ट द्वारा निरस्त कर दिया गया था
आरोप नंबर (२) उमेश कुमार के एटीएस इंदिरपुरम ग़ाज़ियाबाद स्थित घर पर 91 के वॉरंट की तामील दिखाने के लिए सोसायटी के गेट नम्बर-4 के एंट्री रजिस्टर में एंट्री के दौरान आईओ अरविंद कुमार ने फ़्लैट नम्बर वाले खाने में लिखा लिखा T-19 उमेश कुमार जिस टावर में रहते है उसका नम्बर है 19… इसके बाद अरविंद कुमार ने टावर में लिफ़्ट के पास स्थिति गार्ड के रजिस्टर में एंट्री करते समय फ़्लैट नम्बर का खाना ख़ाली छोड़ दिया… एंट्री का समय 3:55PM डाला और वापसी का 3:59। मज़े की बात है की उमेश कुमार चौबीसवी मंज़िल पर रहते है और लिफ़्ट तक़रीबन दो से ढाई मिनट पहुँचने में लेती है और वापसी में भी इतना हर समय लगता है । कोर्ट में वॉरंट लेने के लिए दी गयी याचिका में टोटल 4 मिनट में वॉरंट की तामील ना होना और परिवार वालो के द्वारा वॉरंट ना लिया जाना कहा गया है । आईओ अरविंद कुमार ने गेट नम्बर 4 और टावर 19 के रजिस्टर मे एंट्री करने के दौरान इनके फ़ोटो खींच लिए थे। अरविंद कुमार ने गेट नम्बर-4 के रजिस्टर जिसके फ़्लैट नम्बर वाले खाने में T-१९ लिखा था उसकी फ़ोटोस्टेट कापी पर फ़्लूइड लगाकर उमेश कुमार के फ़्लैट का नम्बर 19241 डाला। और जो रजिस्टर टावर १९ की लिफ़्ट के पास स्थित गार्ड के पास था उसने ख़ाली छोड़े गए फ़्लैट नम्बर वाले खाने में उमेश कुमार का फ़्लैट नो. 19241 लिख डाला और इन दस्तावेज़ो को कोर्ट में पेश करके आईओ अरविंद कुमार द्वारा कहा गया की उमेश कुमार वॉरंट लेने से बच रहा है और परिजनों ने वॉरंट लेने से मना कर दिया है।
अगर ये सभी आरोप सही साबित हो जाते है तो निश्चित सरकार और पुलिसकर्मियो के लिए बड़ी दिक्कत पैदा हो सकती है । एक फ़र्ज़ी षड्यंत्र रचकर ग़लत धाराओं में मुकदम दर्ज करके अपनी पीठ थपथपा रही थी और बाद में जिन्हें चार्जशीट के दौरान साबित भी नहीं कर पायी पुलिस।
आरोप नंबर (३)
आईओ अरविंद कुमार और वादी आयुष गौड़ ने एक और षड्यंत्र रचा जोकि बाद हर रोचक है । उमेश कुमार के फ़्लैट का पता है 19242 जबकि सभी वॉरंट की तामील करने के प्रयास दिखाए गए फ़्लैट नम्बर 19241 पर ये फ़्लैट निर्माण के बाद से आज तक किसी को आवंटित नहीं हुआ है ये एक ख़ाली खंडहर फ़्लैट है ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com

