सड़क पर एसएसपी देहरादून की संवेदनशीलता और सख्ती का संगम: डबल हेलमेट वालों को फूलों का सम्मान, लापरवाहों को सुरक्षा का पाठ !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

दून की सड़कों पर आज पुलिसिंग का एक बेहद प्रेरक, संवेदनशील और प्रभावी चेहरा देखने को मिला। एसएसपी देहरादून के दूरदर्शी नेतृत्व और जमीनी सक्रियता के चलते दून पुलिस ने आज एक विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया।
एसएसपी देहरादून ने स्वयं मुख्य चौराहों पर उतरकर न केवल आमजन को यातायात नियमों का महत्व समझाया, बल्कि नियम मानने वालों का सम्मान कर समाज के सामने एक सकारात्मक मिसाल भी पेश की।

अभियान के दौरान एसएसपी देहरादून ने दुपहिया वाहनों पर स्वयं और पीछे बैठने वाली सवारी, दोनों के हेलमेट पहनकर चलने वाले जागरूक नागरिकों को फूल भेंट कर सम्मानित किया। उनकी इस सराहनीय पहल से अन्य वाहन चालकों को भी सुरक्षित सफर की प्रेरणा मिली।
“चालान नहीं, जीवन बचाना है दून पुलिस का लक्ष्य”

आमजन से सीधा संवाद करते हुए एसएसपी देहरादून ने बेहद स्पष्ट और प्रभावशाली संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की अनमोल सुरक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दून पुलिस का मुख्य उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करके सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाना है।
एसएसपी देहरादून ने सभी वाहन चालकों का आह्वान किया कि वे यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट अवश्य लगाएं तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
सख्त चेतावनी: अब चालक पर होगी चालानी कार्रवाई
अभियान के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि दुपहिया वाहनों में पीलियन राइडर द्वारा हेलमेट न पहनने की स्थिति में अब वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी देहरादून की इस सक्रियता और जन-जागरूकता के प्रति प्रतिबद्धता की हर ओर सराहना हो रही है।
इस जागरूकता अभियान में पुलिस अधीक्षक (यातायात), क्षेत्राधिकारी (यातायात) सहित यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
