लूट के विरोध में पेट्रोल पंप बंद, लोग परेशान

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः देहरादून में सोमवार रात पेट्रोल पंप मालिक गगन भाटिया से 12 लाख रूपये की लूट हुई। जिसके विरोध में आज देहरादून में पेट्रोल पंप बंद रखे गए हैं। मसूरी में भी मसूरी में पेट्रोल पंप की हड़ताल है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रेमनगर में देर रात हुई लूट की इस घटना के बाद मंगलवार को देहरादून के सभी पेट्रोल पंप बंद हैं। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी गांधी रोड स्थित मेघदूत पेट्रोल पंप पर आज बैठक करेंगे। जिसके बाद आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। वहीं मसूरी में भी लूट के विरोध में पेट्रोल पंप की हड़ताल के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। पेट्रोल पंप के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। प्रेमनगर के व्यापारियों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए आज अपनी दुकानें बंद रखी हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। व्यापारियों का कहना है कि पूरी तैयारी के बाद घटना को अंजाम दिया गया। बदमाशों को इसकी पूरी जानकारी थी कि पेट्रोल पंप मालिक किस समय रकम लेकर निकलते हैं। व्यापारियों ने लुटेरों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बता दें कि सोमवार की रात देहरादून में बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर 12 लाख रुपये लूट लिए। घटना प्रेमनगर के विंग नंबर एक की है। पेट्रोल पंप मालिक गगन भाटिया कार से अपने घर की ओर आ रहे थे। इसी बीच करीब रात को साढ़े नौ बजे स्कूटर सवार दो बदमाश उनकी कार के आगे आ खड़े हुए। इससे पहले की गगन कुछ समझ पाते एक बदमाश कार की खिड़की के पास आ गया और बैग निकलने लगा। गगन ने अपना बैग पकड़ लिया और बदमाश को धक्का देकर कार में बैठने लगे। इसी बीच दूसरा बदमाश आया और गगन के कंधे पर गोली मार दी। गगन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाश बैग लेकर वहां से भाग गए। गगन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *