रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने दबोचे 7 सटोरिए

Share your love

https://youtu.be/tt8jgyWYNSg

Report by Shadab Lokjan Today Roorkee

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने लालकुर्ती इलाके से सात सटोरियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस को 14 हज़ार से अधिक की धनराशि बरामद हुई है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सटोरियों के पास से कुछ सट्टे की पर्चियां और एक डायरी भी मिली है जिसमे कुछ मोबाइल  नंबर भी दर्ज  हैं जिनकी पुलिस जांच में जुटी है।  लालकुर्ती में सट्टे का कारोबार  ज़िला बदर हुए अबरार का बेटा चला रहा था।फिलहाल पुलिस ने सातों सटोरियों को जेल भेज दिया है। गौरतलब है पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में सट्टे का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है जिसकी सूचना बार-बार पुलिस को मिल रही थी जिसके बाद आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी यह सटोरिए जेल जा चुके हैं लेकिन जेल जाने के बाद बदस्तूर अपना सट्टे का कारोबार जारी रखते हैं लेकिन अब पुलिस इन पर शिकंजा कसने जा रही है और अगर आगे से यह लोग सट्टे का कारोबार करते पाए गए तो इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *