यात्रियों की बस खाई में गिरने से बाल-बाल बची

Share your love

 

लोक जन टुडे उत्तरकाशी:  गुरुवार को एक यात्रा बस संख्या uk 07-6399 हरिद्वार से माँ यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के दर्शन हेतु जनपद उत्तरकाशी आये थे, रात्री विश्राम बडकोट में करने के पश्चात

शुक्रवार
को बस बडकोट से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री हाईवे पर खरादी में पावर हाऊस के पास सामने से अचानक यूटीलीटी के आ जाने से यात्रियों से भरी बस का पहिया सड़क से बाहर चला गया, बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मची। पुलिस मौके के पर जा कर बस मैं बैठे सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से सुरक्षित बाहर निकाला। कुल 42 यात्री सवार थे। इसके बाद पास में ही पॉवर हाऊस में काम कर रही जेसीबी की सहायता से बस को वापस सड़क पर लाया गया। सड़क पर दोनों ओर काफी जाम लगा।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *