मां गंगा की डोली गंगोत्री के लिए रवाना, आज 11:30 बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Share your love

मां गंगा की डोली गंगोत्री के लिए रवाना, आज 11:30 बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

लोकजन टुडे, उत्तरकाशी..

भैरव घाटी में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह 7ः30 बजे गंगा की डोली गंगोत्री के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पूर्व भैरव घाटी में स्थित भैरव मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। भैरव को मां गंगा का द्वारपाल भी कहा जाता है, मान्यता है कि बिना  के दर्शन के गंगोत्री की यात्रा पूरी नहीं होती, इसलिए भैरव घाटी के भैरव देवता का अपना महत्व है। गंगोत्री में 9:30 बजे के करीब गंगा की डोली पहुंच गयी, इसके बाद गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम आदि का पाठ किया जाएगा। दोपहर ठीक 11:30 बजे गंगोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। गंगोत्री के कपाट खुलने के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, विधायक गोपाल रावत, गढ़वाल आयुक्त सहित कई अधिकारी गंगोत्री पहुंचे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *