महिला के लावारिस शव की शिनाख्त के लिए, सोशल मीडिया का पुलिस ने लिया सहारा।

Share your love

लोकजन टुडे: राजीव: रूद्रपुर। एक महिला की लावारिस लाश मिलने के बाद से अभी तक उसके परिजनों का पता नहीं चल पाया है।
जिसको लेकर अब पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिला के शव की फ़ोटो वायरल कर शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है
ताकि फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल होकर उसके परिचित या परिजनों तक पहुँच जाये।

रामपुर जनपद के बिलासपुर रूद्रपुर रोड पर महिला का शव सड़क किनारे मिला था जिसको नज़दीक होने के चलते ज़िला अस्पताल रूद्रपुर में पहुँचा दिया था।
लेकिन कल से अब तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
वही महिला के परिजनों का भी कोई अता पता ना होने के चलते अब इस महिला के शव की फ़ोटो को पुलिस ने सोशल मीडिया के ग्रूपस में वायरल कर दिया है।

अगर आपको पता चलता है तो आप पंतनगर थाने और रूद्रपुर कोतवाली में सम्पर्क कर सकते है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *