बेडरूम में कैद हुआ गुलदार

कुलदीप रावत

राजधानी देहरादून के विकासनगर के खुशहालपुर गांव में गुलदार की दस्तक ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी । वन विभाग की टीम ने कई घण्टो की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर गुलदार को कैद कर लिया । तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली ।आज जंगल से भटककर आबादी वाले इलाके में घुसे गुलदार को देख लोगो के होश फाख्ता हो गए । गनीमत ये रही कि गुलदार खुशहाल पुर गाँव के एक घर के बेडरूम में जैसे ही घुसा लोगो ने दरवाजा बंद कर उसे कैद कर दिया ।
इसके बाद पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर गुलदार को पकड़ने में जुट गई ।
गुलदार को देखने के लिए पूरे इलाके में लोगो का जमावड़ा लग गया । वन विभाग की टीम ने पिंजरे लगा कर गुलदार को पकड़ने की कोशिश की लेकिन ये कोशिश नाकाम साबित हुई । इसके बाद टरकुलाइज गन से गुलदार को बेहोश कर कैद करने में टीम को कामयाबी हासिल हुई और वन विभाग ने ये रेस्क्यू पूरा कर लिया। अब गुलदार को सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया जायेगा । गुलदार के कैद में आने के बाद इलाके के लोगो ने राहत की सांस ली ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *