बिग न्यूज! ढाई करोड़ की लागत से बना फ्लोटिंग मरीना टिहरी झील में डूबा!

Share your love


लोकजन टुडे, नई टिहरीः टिहरी झील में ऐतिहासिक उत्तराखण्ड सरकार की कैबिनेट की् गवाह बना ढाई करोड़ की लागत का तैरता रेस्तरां फ्लोटिंग मरीना टिहरी झील में डूब गया। 2015 में बनकर तैयार हुआ मरीन संचालन न होने के कारण बदहाल हो रहा था। पिछले साल मरीन में कैबिनेट हुई थी। पर्यटन विभाग ने 2015 में इस फ्लोटिंग मरीना का निर्माण कराया था।

सोच थी कि यह टिहरी झील के दीदार को आने वाले पर्यटकों को रोमांच का अहसास कराएगा और वह तैरते रेस्तरां में लजीज खाने का लुत्फ उठा सकेंगे। लेकिन, फ्लोटिंग मरीना की कवायद ट्रायल से आगे नहीं बढ़ पाई और वह टिहरी झील में खड़े—खड़े लहरों के थपेड़े खाता रहा। झील के जलस्तर में उतार—चढ़ाव के चलते पिछले साल मरीना एक पहाड़ी पर अटक गया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *