चमोली और पौड़ी में हुई बस दुर्घटना में 5 की मौत और कई घायल

Share your love

बीरोंखाल से कोटद्वार आ रही जीएमओ की बस सतपुली के पास सांग्लाकोटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई।जबकि करीब 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण भेजा गया है। गंभीर घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि बस बीरोंखाल से कोटद्वार की ओर आ रही थी, जिसमें करीब 20-22 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद गुमखाल और सतपुली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। साथ ही पौड़ी डीएम धीराज गर्राब्याल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Breaking Chamoli

ब्रेकिंग चमोली

https://youtu.be/1GnbmuSag20

गोपेश्वर नए बस अड्डे के पास वाहन दुर्घटना 1 की मौत । गोपेश्वर से कुंजो कि ओर जा रहा था वाहन 9घायल अस्पताल में भर्ती

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *