बदरीनाथ हाईवे पर बाइक खाई में जा गिरी, दो सगे भाई घायल

Share your love

लोकजन टुडे, देवप्रयागः ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर कौड़ियाला के निकट हेमकुंड से लौट रही बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी बछेलीखाल विक्रमलाल कोहली पुलिस टीम व आपदा उपकरण के साथ मौके पर पहुंचे।जहाँ पुलिस द्वारा दोनों घायल सिक्ख भाइयो को खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु भेजा गया।
चौकी प्रभारी विक्रमलाल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे हेमकुंड से ;षिकेश लौट रही बाइक कौडियाला के समीप बेकाबू होकर लगभग दस मीटर नीचे खाई में जा गिरी जिसमे दोनों सिक्ख यात्री सामान्य रूप से घायल हो गए दोनों आपस मे सगे भाई हैं। सिक्ख यात्रियों क साथ चल रहेे सह यात्रियों द्वारा दोनों भाइयों को निजी एंबुलेंस से ऋषिकेश उपचार हेतु ले जाया गया। घायलो में 53 वर्षीय सतनाम सिंह एवं 35 वर्षीय जसवंत सिंह दोनो पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नवीयाबाद थाना इन्द्री, जिला करनाल हरियाणा शामिल हैं। पुलिस टीम में बृज मोहन, मनोज रावत , सूर्यकांत भंडारी, विनोद खंडूरी आदि शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *