बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर हादसा, कार के उड़े चिथड़े, एक तीर्थयात्री की मौत और तीन घायल

Share your love

लोेकजन टुडे, चमोलीः बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक तीर्थयात्री की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा हनुमान चट्टी के पास रगड़ बैंड पर यह हादसा हुआ है। यहां अनियंत्रित होकर कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसा आज सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ, जिसमें रविंद्र की मौत हो गई। दो घायलों मिलिंद और मुनेष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। एक अन्य घायल धीरज को बदरीनाथ में उपचार के बाद जोशीमठ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य किया।
बताया गया कि कार सवार सभी लोग हरियाणा के हैं। थाना प्रभारी सतेंद्र ने बताया कि मृतक का शव बदरीनाथ में रखा गया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

तीन सड़क हादसों में 2 यात्रियों की मौत
वही रुद्रप्रयाग जनपद में बृहस्पतिवार देर शाम हुए तीन अलग—अलग सड़क हादसों में दो यात्रियों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इनमें दो लोगों को छुट्टी दे दी गई। जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी।
बृहस्पतिवार देर शाम करीब पौने छह बजे घनसाली से तिलवाड़ा आ रहा टैक्सी वाहन सुमाड़ी में राम मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर तीस मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में 62 वर्षीय कुसुमल बाई पत्नी अजुद्दीन निवासी कालादेव जिला विदिशा (मध्य प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री घायल हो गए।

ट्राला और बस की टक्कर
दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय निवासी राजेंद्र डिमरी, सुनील नौटियाल, देवेंद्र बंगारी, भगवान सिंह आदि मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचा।
एक अन्य घटना में रुद्रप्रयाग—गौरीकुंड हाईवे पर तिलवाड़ा से कुछ दूर रामपुर में एक ट्राला और बस की टक्कर में बस में सवार आंध्र प्रदेश के यात्री 50 वर्षीय बकेटी कामराजू पुत्र पैठा धनराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ;षिकेश—बदरीनाथ राजमार्ग पर कार और मैक्स के बीच हुई टक्कर में कार में सवार दो लोग चोटिल हो गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *