फाइनेंस कंपनियों को करोड़ों का चूना लगाने वाला मास्टरमाइंड पुलिस के शिकंजे में

Share your love

रफी खान:लोकजन टुडे,काशीपुर!

लोकजन टुडे काशीपुर : काशीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना टांडा जिला रामपुर निवासी नाजिम अली पुत्र अल्ताफ हुसैन को गिरफ्तार किया है नाजिम पिछले लंबे समय से अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में फाइनेंस कंपनियों को करोड़ों रुपए का चूना लगा चुका है आरोपी व उसके फरार साथी हैवी लोडेड वाहनों को खरीदने के बाद मोटा फाइनेंस कराते हुए मेरठ सहित अन्य शेहर में बेचकर फाइनेंस कंपनियों को चूना लगाते चले आ रहे थे
बताया जा रहा है कि आरोपी नाजिम और उसके फरार साथी दर्जनों छोटे व बड़े वाहन फाइनेंस कराते हुए बेच कर फाइनेंस कंपनियों को करोड़ों का चूना लगा चुके हैं, यही नहीं इसके इस खेल में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत भी बताई जा रही है जोकि फाइनेंस से मिलने वाली रकम व वाहन को बेचने के बाद प्राप्त रकम को बंदरबांट कर गवन करते चले आ रहे थे! शॉर्टकट में अमीर होने की चाहत ने नाजिम व उसके साथियों को इस राह में डाला, यह लोग अक्सर आपसी कलेक्शन कर पहले कोई बड़ा व हेवी लोड वाहन खरीदते फिर उसको फुल फाइनेंस कराने के बाद दूसरे स्थान पर ले जाकर बेच दिया करते थे जिसके उपरांत फाइनेंस कर्मचारियों की मिलीभगत से वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए फाइनेंस कंपनियों को लाखो रुपया की चपत लगाते हुए चांदी काटने में मशगूल थे इस तरह से इन्होंने एक दो नहीं बल्कि दर्जनों वाहनों को ठिकाने लगा कर करोड़ों रुपया डकार लिया! आज काशीपुर पुलिस ने मास्टरमाइंड नाजिम को गिरफ्तार करते हुए गहन पूछताछ की फिलहाल पुलिस मास्टरमाइंड को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाते हुए इसके अन्य फरार साथियों को गिरफ्तार करने की जुगत में लगी हुई है!

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *