प्री मानसून से मिल सकती गर्मी से राहत,18 के बाद किसानो के लिए लाभ।

Share your love

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से आने वाले कुछ दिनों थोड़ा राहत भरे हो सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाली 11 जून से 13 जून तक प्री मानसून शावर के प्रदेश में आने से बढ़े हुए तापमान से कुछ राहत जरूर मिल सकती है।वही 18 के बाद मानसुन प्रदेश में सक्रिय हो सकता है।
पूरे उत्तर भारत मे प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों का कहर लगातार जारी है ऐसे में मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिन प्री मानसून शावर की शम्भावना जताई है जिससे हल्की बौछारों से तापमान में थोड़ा गिरावट आ सकती है।वही मानसून 18 के बाद उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है मौसम विभाग ने इस बार अच्छी बारिश की संभावना जताई है जो किसानो के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है क्योंकि किसान इस समय अपनी फसलों की रूपायी करते हैं जिसके लिए काफी पानी की जरूरत होती है।प्री मानसून पहाडी जिलों जैसे उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग चमोली में बरिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है कुल मिलाकर 18 जून तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा मतलब साफ है फिलहाल इस गर्मी से अभी राहत मिलने की संभावना काफी कम है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *