प्रचंड बहुमत से जीतकर आयी मोदी सरकार को शपथ ग्रहण के मौके पर योग गुरु रामदेव ने दी बधाइयाँ !

Share your love

प्रचंड बहुमत से जीतकर आयी मोदी सरकार को शपथ ग्रहण के मौके पर योग गुरु रामदेव ने बधाइयाँ दी है रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में देश को आर्थिक, सांस्कृतिक, और वैचारिक दरिद्रता से मुक्ति दिलाएंगे और प्राचीन भारत की विरासत और उसके गौरव का आगे बढ़ाएंगे

रामदेव ने कहा कि दुबारा प्रचंड बहुमत से जीतकर आये पीएम मोदी के सामने देश के सवा सौ करोड़ लोगों की अपेक्षाओ उनकी हिमालय जैसी ऊंची अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती है। इसके साथ ही इसके साथ ही मोदी जी के सामने देश को गरीबी से बाहर निकलना भी एक बड़ी चुनौती है। रामदेव ने कहा कि देश को उम्मीद है कि मोदी जी जब 2024 में देश के सामने फिर से जनता के बीच जाएंगे तब गरीबी, मनरेगा, कुकिंग गैस, बिजली जैसी ढांचागत सुविधाएं मुद्दा नही होगी देश इन सब से काफी आगे बढ़ चुका होगा।

रामदेव ऑन चुनौती

मंत्रिमंडल में नीतीश कुमार की नाराजगी के चलते उनके पार्टी के शामिल नही होने पर उंन्होने कहा कि भजपा को प्रचंड जनादेश मिला है। ऐसे में इस तरह की नाराजगी साधारण सी बात है।

रामदेव ऑन नाराज़गी

बाबा ने यह भी कहा कि मोदी जी के सामने युकडे, रूस, चीन, जापान, अमेरिका जैसे विकसित देशों से ज्यादा ताकतवर अर्थव्यवस्था भारत की होगी यही नही देश की अर्थव्यवस्था सबसे मजबूत होगी और हमारी मुद्रा की कीमत डॉलर और पॉन्ड से अधिक मजबूत होगी।बाबा ने कहा कि मोदी के मंत्रिमंडल में पहली शामिल मंत्रियों में अमित शाह जैसे कुशल प्रशासक और राजनाथ, गडकरी जैसे अनुभवी मंत्री देश को और आगे ले जाएंगे।

रामदेव ऑन मोदी एंड अमित शाह

वही बाब रामदेव ने सांसद निशंक को मंत्री मंडल में शामिल करने पर बधाई दी है बाबा रामदेव ने कहा की यह देवभूमि उत्तरखंड हरिद्वार और साधु संतो के लिए गौरव की बात है

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *