पुहाना स्थित कंपनी के रिकार्ड रूम में भयंकर आग

Share your love

लोकजन टुडे, भगवानपुर। भगवानपुर के पुहाना स्थित एक्सापेरिरेटल कंपनी में रिकॉर्ड रूम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर 1 घंटे में काबू पाया। वहीं कंपनी प्रबंधन पंकज गर्ग असिस्टेंट मैनेजर ने बताया कि शार्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ है। जिसकी सूचना समय रहते हुए दमकल विभाग को दी गई है। तथा तीन कर्मचारी आग को बुझाने के चक्कर में झुलस गए हैं। जिनको रुड़की के विनय विशाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तथा बताया गया है कि उनकी हालत चिंताजनक बनी है। उसको देखते हुए उन्हें दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। झुलसे गए कर्मचारियों में विजय भंडारी एचआर हेड, निवासी देहरादून, व पंकज गोस्वामी असिस्टेंट एचआर हेड निवासी सैनिक कॉलोनी रुड़की, कुलदीप असिस्टेंट एचआर हेड है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *