पुलिसिया कार्यवाही ना होने से नाराज संपूर्ण कॉलेज के स्टाफ ने किया कार्य बहिष्कार

Share your love

शिक्षण संस्थाओं में आज के दौर में छात्रों का गुट किस तरह से अराजकता करता है इसका ताजा उदाहरण जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में देखने को मिल रहा है…. बीते 17 अप्रैल को रुद्रपुर के चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के 2 छात्रों ने छोटी सी कहासुनी के बाद कालेज के लाइब्रेरियन की जमकर पिटाई कर दी थी…. और तो और आरोपी दबंग छात्रों ने लाइब्रेरियन को जान से मारने की धमकी भी दी थी….

इस पूरी वारदात के बाद पीड़ित लाइब्रेरियन राजीव कुमार ने किच्छा कोतवाली में आरोपी छात्रों के खिलाफ पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट के साथ तहरीर सौंप दी है कॉलेज की लव रीजन को पीटने वाले दोनों छात्र आशुतोष शर्मा और अरुण गंगवार मूल रूप से बरेली जनपद के रहने वाले हैं ….उधर आज आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉलेज प्रशासन के सभी कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं ….साथ ही कॉलेज के अधिकारी और कर्मचारियों ने आरोपी छात्रों के खिलाफ जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है ….और अपनी मांगे ना माने जाने पर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी कॉलेज प्रशासन को दी है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *