पीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे बद्रीकेदार मंदिर समिति के अध्यक्ष !

Share your love

लोकजन टुडे, चमोलीः बदरी—केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में मेहमान होंगे। थपलियाल बीकेटीसी के पहले पदाधिकारी हैं जिन्हें शपथ ग्रहण के लिए न्योता मिला है। मंदिर समिति ने इसे अपना सम्मान बताया है। थपलियाल समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं।

थपलियाल ने बताया कि वह प्रधानमंत्री मोदी के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ का प्रसाद लेकर जा रहे हैं। वह प्रधानमंत्री से मुलाकात करने का पूरा प्रयास करेंगे। मुलाकात होने पर प्रधानमंत्री को पुनः केदारनाथ—बदरीनाथ आने का न्योता देंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि अब धामों की सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

शामिल होंगे कई जनप्रतिनिधि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री और नव निर्वाचित सांसद पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। बुधवार को पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी रवाना हो गए हैं।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉण्देवेंद्र भसीन ने बताया कि समारोह में प्रदेश पदाधिकारी, दायित्वधारी, जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी समेत करीब सौ लोग भाग लेंगे। भसीन के मुताबिक प्रधान मंत्री मोदी के शपथ ग्रहण को लेकर सामान्यजन और भाजपा कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *