पानी भरते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Share your love

लोकजन टुडे, कोटद्वार ः भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जशोधरपुर में टुल्लु पंप से आए करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जशोधरपुर निवासी सुनीता देवी (38) पत्नी सोहन सिंह सोमवार सुबह पानी भरने के लिए टुल्लू पंप चला रही थी, इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया। परिजन उन्हें राजकीय बेस चिकित्सालय में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *