पति की माशूका को पत्नी और सास ने मिलकर धुना
Share your love
लोकजन टुडे : राजीव ऊधमसिंहनगर : काशीपुर में पति पत्नी और वो के चक्कर में उस वक्त सरेराह सड़क पर दे दना दन देखने को मिला जब पति की माशूका को महिला ने अपनी सास के साथ मिलकर अच्छी तरह से धुन डाला। उसके बाद अपने पति की माशूका को महिला अपने साथ ले गई। दरअसल काशीपुर के कुंडेश्वरी निवासी एक परिवार का पुत्र शादीशुदा होने के बावजूद भी अन्य क्षेत्र की ही एक युवती से आंखें चार कर बैठा।
कई बार समझाने के बाद भी दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। जिस कारण कुंडेश्वरी निवासी युवक का परिवार पुत्र की हरकत से दुखी हो गया तो वहीं पति पत्नी में आए दिन इस मामले को लेकर तकरार होने लगी और इससे दोनों की शादी शुदा जिंदगी एकाएक बिखरने की कगार पर आ गई। मामला बाजपुर रोड पर रोडवेज के सामने पटेल नगर में बने टेंपो स्टैंड का है जहां उक्त युवती को देख कर किसी ने युवक के परिवार को सूचना दी कि पुत्र के साथ रहने वाली युवती कुंडेश्वरी टेंपो स्टैंड के बराबर में खड़ी है।
सूचना पर लड़के की मां और उसकी पत्नी अन्य महिलाओं के साथ मौके पर पहुंच गई और देखते ही देखते सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरु हो गया। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते महिला ने युवती की जोरदार पिटाई लगानी शुरू कर दी। करीब आधा घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद महिला उक्त युवती को अपने साथ लेकर कुंडेश्वरी की तरफ रवाना हो गई।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
