पंजाब की जेल से फेसबुक चला रहा है कुख्यात भूरा

Share your love

लोकजन टुडे, तनुज वालिया: हरिद्वारः अक्सर पुलिस की लापरवाही के नतीजे सामने आते रहे हैं। अब ताजा मामले में कुख्यात भूरा जो इन दिनों पंजाब की अमृतसर जेल में बंद है उसका फेसबुक अकाउंट सामने आया है। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मचा है। कुख्यात ने खुद को फेसबुक में प्रापर्टी डीलर बताया है। बहरहाल पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि यह एकाउंट वे खुद ऑपरेट कर रहा है या फिर कोई और। अमृतसर (पंजाब) की जेल में बैठकर फेसबुक चला रहे बदमाश अमित मलिक उर्फ भूरा ने अपने नए अकाउंट पर खुद का प्रोफेशन प्रॉपर्टी डीलर बताया है। बदमाश ने 21 अप्रैल को बने इस अकाउंट पर चार फोटो अपलोड की है हालांकि एक फोटो नई है बाकी सब पहले से उसके नाम से चले आ रहे तीन अन्य अकाउंट में भी अपलोड की गई है।
अब सवाल ये ही है कि फेसबुक अकाउंट भूरा खुद संचालित कर रहा है या फिर उसके नाम से कोई दूसरा फेसबुक अकाउंट पर सक्रिय है। उत्तराखंड के इतिहास में पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर से ताल्लुक रखने वाला बदमाश अमित मलिक उर्फ भूरा ही अब तक का सबसे बड़ा इनामी अपराधी रहा है।
बागपत में उत्तराखंड पुलिस की अभिरक्षा से स्वचलित हथियार लेकर फरार हुए भूरा पर उस वक्त तीन राज्यों ने 11 लाख का इनाम रखा था, लेकिन वह नाटकीय ढंग से पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा था।
अब भी वह पंजाब की ही जेल में है। हरिद्वार में बदमाश भूरा ने रुड़की जेल के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाश चीनू पंडित के तीन समर्थकों को मौत का नींद सुला दिया था, उस वारदात ने पूरे सूबे को हिलाकर रख डाला था। पंजाब की जेल में बैठकर भूरा फेसबुक पर एक्टिव है।
अब तक उसके तीन अकाउंट थे, लेकिन 21 अप्रैल को नया अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट में भूरा ने खुद को गैंगस्टर की बजाय प्रॉपर्टी डीलर बताया है और एक काल्पनिक घर की फोटो भी अपलोड की है। बाकी तीन फोटो पहले के अकाउंट में भी नजर आती है और भूरा की फ्रेंड लिस्ट में 305 लोग शामिल है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *