निर्जला एकादशी पर तीर्थनगरी देवप्रयाग में उमड़ी भीड़

Share your love

लोकजन टुडे, देवप्रयागः तीर्थनगरी देवप्रयाग में निर्जला एकादशी पर तीर्थयात्रियों व आसपास के क्षेत्रवासियों को मीठे शर्बत व ठंडाई का वितरण किया गया।संगम मार्ग पर लगाई गयी छबील में नगर के हर वर्ग व धर्म के लोगों ने सहयोग किया।
वर्ष भर में आनेवाली एकादशियों में निर्जला एकादशी का सर्वाधिक महत्व माना जाता है। इस एकादशी को बिना जल ग्रहण किये गया जल व फल का दान विशेष पुण्यदायी कहा गया है।इसके चलते देवप्रयाग तीर्थ में आनेवाले यात्रियों व ग्रामीण जनों को गंगाजल व दूध से बनी बादाम ठंडाई व शर्बत वितरित किया गया। इससे तेज गर्मी में लोगों को राहत भी मिली व उन्होंने इसकी प्रशंसा भी की।पिछले छह वर्षो से निर्जला एकादशी पर लगने वाली छबील में इस वर्ष राजेश टक्कल,अंकित गोयल, त्रिवेंद्र रावत, सुधीर ध्यानी, नितिन राठौर, हरीश थापा, मनीष गौतम,अयूर खान आदि द्वारा सहयोग किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *