निजी यात्रा पर ऋषिकेश पहुंचे बॉलीवुड गायक सोनू निगम

Share your love

लोकजन टुडे, ऋषिकेशः सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सोनू निगम अपनी निजी यात्रा पर ;षिकेश पहुंचे हैं। सोमवार प्रातः 6ः00 बजे वह नरेंद्र नगर से के समीप स्थित कुंजापुरी मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे।

प्रातः 6ः00 बजे उन्होंने मां कुंजापुरी के दर्शन के पश्चात अपनी सेल्फी व भावनाएं सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सोनू निगम ने लिखा कि वह एक बार फिर अपनी पसंदीदा जगह ;षिकेश पहुंचे हैं। उन्होंने लिखा कि पहाड़ की वादियों में एक अनूठा सुकून और आध्यात्मिक वातावरण उन्हें मिलता है। गौरतलब है कि बॉलीवुड गायक सोनू निगम को ;षिकेश से बेहद लगाव है। वह इससे पूर्व भी कई बार ;षिकेश घूमने आ चुके हैं। उन्होंने यहां अपना स्थाई आशियाना बनाने की भी इच्छा जाहिर की थी। सोनू निगम ;षिकेश के किसी होटल में ठहरे हैं।

वह जब भी ;षिकेश आते हैं कुंजापुरी मंदिर के दर्शन को जरूर जाते हैं। इतना जरूर है कि सोनू निगम अपने ;षिकेश प्रवास के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं। वह अपने कुछ निजी मित्रों के साथ यहां समय व्यतीत करते हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *