
लोकजन टुडे, हरिद्वारः नमामि गंगे के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा जगजीतपुर में निर्माणाधीन 68 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लियास अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा निश्चित समय पर कार्य पूरा करा लिया जाए। बताते चलें कि जगजीतपुर में करीब 100 करोड़ की लागत से एसटीपी का निर्माण कराया जा रहा है। फरवरी 2018 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था सितंबर 2019 तक इसे पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 80 फीसद कार्य पूरा हो गया है। निरीक्षण के दौरान एसपीएमजी के टेक्निकल एडवाइजर प्रभात राज, प्रोजेक्ट मैनेजर आरके जैन, प्रोजेक्ट इंजीनियर हेम जोशी ,दीक्षा नौटियाल समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
