देखिये वीडियो विधायक चैंपियन के ऑफिस में ऐसे चलता था मुज़रा

Share your love

https://youtu.be/joBgE9GQL2w

शराब और हथियारों का शौक रखने वाले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह का एक और शौक आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस बार कुंवर प्रणव सिंह अपने दफ्तर में एक महिला से मुजरा कराते नजर आ रहे हैं इस दौरान कुंवर के चेले इस महिला का मोबाइल पर वीडियो बनाते भी साफ नजर आ रहे हैं जिसके बाद इस वीडियो को वायरल कर दिया गया इस वीडियो में कुंवर प्रणव सिंह के सामने एक महिला नाचती नजर आ रही है यह वीडियो करीब ढाई साल पुराना बताया जा रहा है लेकिन अब यह दोबारा उस समय वायरल हुआ है जब विधायक को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की कार्रवाई चल रही है इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि विधायक भी महिला का डांस देख खुश नजर आ रहे हैं मान मर्यादाओ की सीमाएं पार करता ये वीडियो खानपुर विधायक की असलियत बयां करने के लिए काफी है 2 दिन पहले वायरल हुए शराब और हथियारों के साथ विधायक के वीडियो पर विधायक जी ने इसमें छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया था लेकिन अपने दरबार में एक महिला को जिस तरह विधायक और उसके समर्थक नचा रहे हैं इस पर विधायक जी का अब क्या जवाब होगा यह बड़ी बात है आपको बता दें कि अपने इसी तरह के कारनामों से विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने पहले कांग्रेस,  अब भाजपा की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं भाजपा के आला नेताओं के पास विधायक के इन कारनामों का कोई जवाब नहीं है जिसके बाद हार कर भाजपा हाईकमान ने विधायक को निष्कासित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है बताया जा रहा है की जल्दी विधायक को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *