दिल्ली पुलिस ने आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत की गुत्थी से पर्दा उठा ही दिया

Share your love

लोकजन टुडे:- दिल्ली पुलिस ने आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत की गुत्थी से पर्दा उठा ही दिया पुलिस की थ्योरी को एनडी तिवारी की गरीबी दीपा जोशी ने भी अपने बयानों के बाद कहीं ना कहीं सही साबित कर दिया है पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के परिवार करीबी दीपा जोशी ने खुलासा किया है कि रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा का रोहोत के साथ विवाद इस हद तक बढ़ गया था की वह रोहित से तलाक लेना चाहती थी दीपा जोशी ने यह भी खुलासा किया कि रोहित के अस्थि विसर्जन में भी हरिद्वार में रोहित शेखर की माँ उज्ज्वला और अपूर्वा के बीच कहा सुनी हुए थी कहा सुनी के बाद दीपा जोशी ने ही दोनों के बीच नेहरू युवा केंद्र के कमरे में मध्यस्थता करके दोनों को शांत कराया था उंन्होने ही अपूर्वा को काफी समझाया भी था दीप जोशी के समझाने और मामले को उस वक्त शांत करने के बाद ही अपूर्वा, उज्ज्वला और साथ आये बाकी पारिवारिक लोग एक साथ वापस दिल्ली जाने को राजी हुए थे।

रोहित शेखर अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में मां उज्ज्वला शर्मा के साथ पहुंची रोहित की पत्नी अपूर्वा की बॉडी लैंग्वेज उस दिन भी कई सवाल खड़े कर रही थी लेकिन तब तक इस तरह का कोई मामला सामने ना होने के कारण किसी ने उसकी इन हरकतों पर शक नहीं किया उस दिन भी अपूर्व जैन मीडिया के कैमरे से बस्ती नजर आई वहीं उसने रोहित की मौत को लेकर कोई बात नहीं की पहले आपको रोहित शेखर के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम की वह व्हाइट सुनाते हैं जिसमें अपूर्वा मीडिया के सामने बेहद सेहमी नजर आ रही थी।

हरिद्वार में पंडित नारायण दत्त तिवारी परिवार कि बेहद करीबी और नेहरू युवा केंद्र की अध्यक्ष दीपा जोशी ने आज मीडिया के सामने वह बात रखी जो यदि पहले दिन वे पुलिस को बता देती तो शायद पुलिस पहले ही रोहित की पत्नी को हिरासत में ले लेती दीप जोशी एनडी तिवारी के परिवार की काफी करीबियों मानी जाती है तिवारी ने उन्हें हरिद्वार में नेहरू युवा केन्द्र का अध्यक्ष नियुक्त किया था आज भी दीपा जोशी के तिवारी जी के परिवार के साथ निकट संबंध है दीप जोशी के मुताबिक रोहित अपने पिता की तरह ही राजनीति में आकर समाज सेवा करना चाहता था और उसमें तिवारी जी की झलक दिखाई देती थी वह बहुत सरल स्वभाव का था

दीपा जोशी ने आज इस बात का खुलासा भी किया की अस्थि विसर्जन वाले दिन नेहरू युवा केंद्र में रोहित की मां उज्जवला और पत्नी अपूर्व के बीच काफी कहा सुनी हुई थी मामला बढ़ने पर दीपा जोशी ने ही दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया था और दिल्ली रवाना किया था एक बार तो बात इतनी बढ़ गई थी कि कोई वापस जिद दिल्ली जाने को तैयार ही नहीं था दीपा जोशी ने बताया की अपूर्वा ने उन्हें बताया था कि हमारे संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं दीपा जोशी ने अपूर्व को यह भी समझाया था कि वह अकेली है और उसे अपने आप को और घर को आगे बढ़ाना है दीपा जोशी ने बताया की रोहित की मां और पत्नी का पहले से ही विवाद चल रहा था जिसका पता अस्थि विसर्जन वाले दिन ही चला।

पति पत्नी का रिश्ता बेहद करीबी और विश्वास का रिश्ता है लेकिन जिस तरह के आरोप अपूर्वा पर लग रहे हैं उससे पति पत्नी के रिश्ते भी सवालों के घेरे में आ गए हैं जिस पत्नी पर रोहित ने सबसे ज्यादा विश्वास किया था वही पत्नी रोहित की मौत का कारण बन गई अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले को लेकर आगे क्या कार्रवाई करती है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *