दर्जनों घर और स्कूल उत्तरकाशी में बह गए!

Share your love

उत्तरकाशी/ उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से ऊपरी और मैदानी इलाकों में तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। आज सुबह जब उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक के आराकोट-डगोली, माकुरी गांव में नाले उफान आया तो अपने साथ दर्जनों घरों ओर स्कूल को बहा ले गया। तबाही का मंजर इतना खतरनाक था कि जिसने भी उस मंजर को देखा उन गांव वालों की रूह कांप गई। लोग अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थान पर पहुंच गए।

भूस्खलन और भारी तबाही से ना केवल घरों को नुकसान हुआ है बल्कि सेब के बागों को भारी नुकसान की खबर है। गांव में भी बाढ़ के कहर से 2- 3 लोगों के लापता होने की सूचना है।

मौके पर जिलाधिकारी आशीष चौहान ने ना केवल sdrf को भेजा है बल्कि खुद भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। गांव के लिए मुसीबत इसलिए भी बड़ी है क्योंकि पहाड़ों से आए अचानक पानी ने गांव के घरों को दोनों ओर से घेर लिया है। बताया जा रहा है कि कई लोगों के लापता होने के साथ-साथ कई लोग अभी भी गांव के बीचो बीच फंसे हुए हैं। फिलहाल इस क्षेत्र में बारिश अभी भी मूसलाधार जारी है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *