चेन लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ा, खोले कई राज!

Share your love

लोकजन टुडे: तनुज वालिया: हरिद्वार: चेन  वक बार फिर हरिद्वार पुलिस ने कमाल किया है पुलिस की मुस्तैदी को लेकर काफी सवाल उठने शुरू हो गए थे लेकिन एक बार फिर जनता के भरोसे पर खरी उतरती हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है ताज़ा मामला है चेन लुटेरे को गिरफ्त में लेने का बताते चले कि हरिद्वार के कई थानों सहित राजधानी देहरादून में भी झपट मारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह के सदस्य को आखिरकार कोतवाली रानीपुर पुलिस ने धर दबोचा पिछले लंबे समय से हरिद्वार में इन झपट मारो ने आतंक मचाया हुआ है न केवल महिलाओं के गले से चेन बल्कि लोगों के हाथों से मोबाइल छीनने से भी लुटेरे गुरेज नहीं करते थे सड़क पर इनकी मौजूदगी ने लोगों का सड़क पर चलना मुहाल कर दिया था पिछले कुछ दिनों से यह लोग कोतवाली रानीपुर पुलिस के रडार पर थे बीती रात एक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे इस गिरोह के शातिर सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर झपटमार रानीपुर इलाके का ही रहने वाला है।
सूत्र बता रहे है कि शातिर झपटमार चढ़ा रानीपुर पुलिस के हत्थे….
अब तक दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुका है। कोतवाली रानीपुर में 5 ज्वालापुर में 3 सहित देहरादून और कई थाना क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब आरोपी की पूरी कुंडली खंगालने में जुटी.. अन्य साथियो की तलाश में जुटी पुलिस निशानदेही पर सामान बरामदगी से लेकर ऐसे लोगो की भी तलाश शुरू हो गयी है जिन्होंने चोरी माल खरीदा है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *