जनपद चमोली के कर्णप्रयाग चमोली के मध्य आल वेदर निर्माणकार्य कर रही कार्यदायी संस्था की लापरवाही से जहां आम जन परेशान हो रहे है वहीं यहां काम कर रहे मजदूरों को भी सुरक्षा उपकरणों के बिना जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है,

आज एक बार नंदप्रयाग के पास फिर यहां उस वक्त बड़ा हादसा होते टला जब हिलकटिंग का कार्य कर रही मशीन के ऊपर से भारी वोल्डर आ गिरे गनीमत रही कि चालक किसी तरह भागकर जान बचाने में कामयाब रहा, जिसके बाद यहां तीन दिन पूर्व भी लंगासू के पास मलबे की चपेट में आने से हुई थी एक एजेंसी कर्मचारी की मौत हुई थी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
