घूमने आया युवक यमुना में डूबा
Share your love
– देहरादून से दोस्तो के साथ यमुना पुल आया था घूमने
लोकजन टुडे, नैनबाग। देहरादून से अपने दोस्तों के साथ यमुना पुल घूमने आया एक युवक यमुना नदी में डूब गया। पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन नही हो पाया।
रविवार शाम लगभग 6 बजे देहरादून के सहसपुर रुद्रपुर निवासी पुनीत बंसल 19 पुत्र अनुज बंसल अपने चार साथियों नवनीत, मंयक , शिवम ओर मुकुल के साथ घूमने यमुना पुल के पास आया था। इस दौरन सभी दोस्त यमुना नदी में नहाने चले गए। अचानक पुनीत की चप्पल नदी में बहने लगी चप्पल को पकड़ने के फेर में पुनीत अपना संतुलन खो बैठा ओर नदी के तेज बहाव में बह गया।
सूचना पर पहंची केम्पटी पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन पुनीत क़् पता नही चला। कैम्पटी थानाध्यक्च कविता रानी ने बताया कि युवक नदी में नहाते हुए बह गया। उसकी तलाश की जा रही है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
