घर से भागे प्रेमी प्रेमिका का आपस में हुआ विवाद,तो प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Share your love

बहराइच. थाना जरवल इलाके में एक प्रेमी जोड़े के बीच  आपस में हुये विवाद के बाद नाराज  प्रेमिका ने ट्रेन  के  आगे  कूदकर अपनी  जान  दे दी।जानकारी  के मुताबिक   दोनों  प्रेमी जोड़े  घर   से  भागे  हुये थे। इसी  दौरान  दोनो के  बीच  रास्ते में आपस में  किसी बात को लेकर विवाद  होने लगा । फिर क्या था  बात इतनी बढ़ गयी कि 20 वर्षीय प्रेमिका ने जरवलरोड  रेलवे स्टेशन पर उतरकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

सिद्धार्थ नगर जिले के थाना आगरागांव के शोहरतगढ निवासी हरि प्रसाद मिश्र (23) पुत्र देवेन्द्र नाथ मिश्र अपनी प्रेमिका प्रीती (20) के साथ घर से भागे थे,। दोनों प्रेमी युगल लखनऊ से पैसेन्जर ट्रेन पर सवार होकर जिले के घाघरा घाट स्टेशन पर पहुंचे जहां दोनों स्टेशन पर उतरे गये। इस दौरान दोनो में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा और विवाद इतना बढ़ा कि स्टेशन पर मौजूद मुसाफिरों के सामने ही प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान गंवा डाला।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची GRP पुलिस टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के  लिये भेजा है।और मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। घटना शाम करीब पौने सात बजे के आस पास घटित हुई जब जरलवल स्टेशन से गुजर रही बादशाहनगर-गोरखपुर इण्टर सिटी ट्रेन के आगे प्रेमिका प्रीती ने छलांग लगा दी और उसके चीथड़े उड़ गये।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *