गद्दा गोदाम मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून: चंद्रबनी के गद्दा गोदाम में लगी आग में दम घुटने हुई किशोर की मौत के मामले में पटेलनगर पुलिस ने सोमवार देर रात गोदाम मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोर के पिता ने देर शाम पुलिस को तहरीर देकर गोदाम मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

बता दें कि पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रबनी में यूनियन बैंक वाली गली स्थित रमेश चतुर्वेदी मूल निवासी सब्जी मंडी दर्शनपुरवा, कानपुर के मकान के भूतल स्थित गद्दा गोदाम में बीती 28 मई को आग लग गई थी। जिसमे राजमिस्त्री पप्पू हाल निवासी पित्थूवाला मूल निवासी ग्राम बड़ा बरसोला कला विकासखंड निघासन, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के बेटे राहुल (17 वर्ष) की मौत हो गई थी। बताया गया कि वह पिता को खाना देने आया था। धूप अधिक होने के कारण गोदाम में ही आराम करने लगा था। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मामले में रमेश चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *