खबर का असर लाइसेंस कैंसिल नेताजी का!
Share your love
सलमान मलिक
ब्रेकिंग हरिद्वार

रुड़की में लोकजन टुडे की खबर का हुआ दमदार असर…
रुड़की में खुलेआम फायरिंग करने वाले व्यवसाई और भाजपा नेता की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। सीओ ने मामले की जांच कर फायरिंग करने वाले के निरस्त करने की बात कही है।
रुड़की में दशहरे के अवसर पर शस्त्र पूजन के बाद एक वीडियो नितिन जिंदल नामक व्यक्ति की फेसबुक आईडी पर अपलोड की गई थी जिसमें एक पेट्रोल पंप व्यवसायी रिवाल्वर से दो फायर और एक अन्य व्यक्ति जिनकी आईडी थी राइफल से एक फायर करते हुए नजर आ रहा था। वहीँ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें भाजपा नेता एवं गन्ना समिति लिब्बारेहड़ी के अध्यक्ष कुलदीप चौधरी एक रायफल से फायर करते नजर आ रहे थे। शस्त्रों का प्रदर्शन करना या इस प्रकार से फायरिंग करना आर्म्स एक्ट के उलंघन है और इसी मामले में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह पर कार्रवाई करते हुए पुलिस उनके लाइसेंस निरस्त कर चुकी है। *लोकजन टूडे* ने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था। खबर प्रसारित होने के बाद व्यवसायियों ने अपनी आईडी से वीडियो को हटा दिया था।अब इस मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सीओ रूड़की चन्दन सिंह बिष्ट ने कहा है कि मामले की जांच कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून का उलंघन करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नही जाएगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
