एसजीआरआर पीजी कॉलेज में जैव विविधता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

Share your love


लोकजन टुडे, देहरादून। एसजीआरआर पीजी कॉलेज पथरीबाग में जैव विविधता संरक्षण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। हिमालयन अभ्युदय सामाजिक संस्थान एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वधान में आयोजित इस संगोष्ठी में जैव विविधता के संरक्षण, मुद्दे, चुनौतियां,समाधान एवं दूरस्थ शिक्षा की भूमिका पर छात्र—छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर यूसैक के निदेशक प्रो एमपीएस बिष्ट ने जैव विविधता की चुनौतियां एवं दूरस्थ शिक्षा की भूमिका पर जानकारी दी। इस मौके पर एसजीआरआर के प्राचार्य प्रो विनय आनंद बोडाई, मुख्य वक्ता सच्चिदानंद भारती, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, भावना डोभाल, नरेंद्र जगूड़ी समेत अन्य मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *