ऋषिकेश में हाट बाजार में व्यापारी की गोली मारकर हत्या की
Share your love

लोकजन टुडे, ऋषिकेशः विस्थापित क्षेत्र में दो सप्ताह पूर्व स्वर्ण व्यापारी को गोली मारकर घायल करने के बाद सोना और नकदी लूट का खुलासा भी नहीं हुआ कि रविवार की रात आइडीपीएल हाट बाजार में एक पटरी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में प्रेम प्रसंग को लेकर रंजिशन हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है।
आइडीपीएल हाट बाजार में रविवार की रात करीब 8ः15 बजे गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक गोली चलाने वाला मौके से फरार हो चुका था। मौके पर हाट बाजार में पटरी लगाकर जूते चप्पल का कारोबार करने वाला रवि उर्फ रिंकू (32 वर्ष) पुत्र सूरज निवासी मनसा देवी गुमानीवाला श्यामपुर ;षिकेश नीचे गिरा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिंकू को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचाया। जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रिंकू के पिता सूरज ने बताया कि सब कुछ अचानक से हुआ। एक व्यक्ति आया उसने रिंकू की कनपटी पर तमंचा रखा और गोली चलाने के बाद भीड़ से निकल गया। हमलावर कौन था इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र सिंह रावत ने घटनास्थल का मुआयना किया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक रवि उर्फ रिंकू का परिवार मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है। पुख्ता तौर पर पुलिस को युवक की हत्या के कारण की जानकारी नहीं मिली है। प्राथमिक जांच में यही बात सामने आई है कि रवि उर्फ रिंकू की बहन से किसी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। रवि इन संबंधों के खिलाफ था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
