उत्तराखंड में यहां खुल्लेआम हाईवे के किनारे बिकता है गाजा

Share your love

राजीव चावला। लोकजन टुडे, पंतनगर, ऊधमसिंह नगर।

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के पंतनगर क्षेत्र के पत्थरचट्टा में एक दुकान पर खुलेआम मिलता है गाजा,
और दूर दूर से लोग आकर इस गाजे को बड़ी दिलचस्पी के साथ खाकर इसका लुप्त उठाते है।

पंतनगर क्षेत्र के पत्थरचट्टा में हाईवे के किनारे इस छोटी सी दुकान में पिछले कई सालों से गाज़ा मिठाई बनती चली आ रही है वो भी इस गाजा मिठाई की लोकप्रियता के चलते।
जो पूरे कुमाऊं में कहे या उत्तराखंड में एक मात्र यही छोटी सी दुकान है जहा गाजा खाने वाले यहां पहुचते है ओर बड़े शोक के साथ गाजा मिठाई को खाते है।
उत्तराखंड ही नही यहां यूपी के संभल, रामपुर, मुरादाबाद, समेत अन्य इलाकों से लोग इस गाजा मिठाई को अपने और परिवार के लिये लेकर जाते है।
वही इस मिठाई के एक पीस की कीमत भी मात्र 5 रुपये है।

अगर आप भी खाएंगे तो खाते रह जाएंगे इस मिठाई को।
लोकजन टुडे सवांददाता ने जब गाजा मिठाई के बारे ने पूछा तो दुकानदार ने बताया कि वो पिछले कई सालों से दुकान पर चाय समोसा और गाजा मिठाई बेंच रहा है
वही यह भी बताया कि गाजा मिठाई पूर्वांचल में काफी लोकप्रिय है।
और इसी लोकप्रियता के चलते लोग दूर दराज से गाजा मिठाई को खाने के लिए यहां खास तौर पर आते है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *