उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी सफलता, यूपी के बलिया से फरार चल रहे दो लाख के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम ने बलिया (यूपी) से फरार चल रहे 2 लाख के इनामी बदमाश कौशल कुमार चौबे को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से एक विदेशी ग्लॉक पिस्टल,57 ज़िंदा कारतूस, 4 मैगज़ीन, और रक फोल्डिंग बट बरामद किया है। बताया गया है कि बदमाश 2004 से फरार चल रहा था। उत्तराखंड और हिमाचल में कई ठिकाने बनाये हुए थे। वीरवार को रिस्पना पुल के पास नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र से अरेस्ट किया गया है। एसटीएफ डीआईजी रिद्धिमा अग्रवाल ने बताया है कि उत्तरप्रदेश के कुछ स्टिर और अपराधियों के उत्तराखण्ड में रहने की सूचना मिली थी। एक माह से एसटीएफ इस तरह के बदमाशों की तलाश में थी। निशानदेही पर कौशल कुमार चौबे पुत्र स्वर्गीय कमल नाथ चौबे निवासी चैन छपरा थाना हल्दी ज़िला बलिया यूपी की अरेस्ट किया गया। कौशल कुमार पर पीडब्लूडी ठेकेदारी के दौरान कई हत्याएं करने के मुकदमे दर्ज है। साथ ही अलग अलग ज़िलों में 29 मुकदमे दर्ज है। कौशल कुमार ने बताया कि वह शिमला में रह रहा था तब एसटीएफ यूपी के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। जहां से फरार होने में कामयाब हो गया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *