इस महिला दारोग़ा को गुस्सा भी आता है, कवरेज करने पर मीडिया कर्मी से दिखाई हेकड़ी!

Share your love

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रुद्रपुर।

रुद्रपुर। कोतवाली में तैनात महिला दारोगा को पत्रकारों के कैमरे चलाने पर आखिर क्यों गुस्सा आया, यह आइये आपको बताते है।

कैमरा बंद करो, मोबाइल छीन लुंगी, और मुझे गुस्सा भी आता है, लोगो के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ न्याय दिलाने वाली मित्र पुलिस की महिला दारोगा आखिर मीडिया कर्मी पर गुस्से में लाल पीली क्यों हुई,

रुद्रपुर कोतवाली में पुलिस टीम द्वारा बीते रोज एक खुलासे के लिए मीडिया कर्मियों को बुलाया गया था,
कोतवाली में मीडिया के जमाबड़े के बीच ही पुलिस की डायल 112 कोतवाली परिसर में बनी एक नाली में जा फंसी,
और पुलिस कर्मियों के साथ अन्य लोगो ने गाड़ी को नाली से निकालने के किये कड़ी मशकत भी की,
वही इसकी कवरेज करने वाले मीडिया कर्मी पर कोतवाली में तैनात महिला दारोगा मंजू पवार को गुस्सा आ गया,
और मीडिया कर्मियों पर कैमरा बंद करने का दबाब बनाने लगी, साथ ही फोन फेंकने की धमकी देने लगी, कहने लगी मुझे गुस्सा भी आता है।
वही कोतवाली में तैनात एसएसआई कमलेश भट्ट ने महिला दारोगा को समझाया बुझाया और कहा कि मीडिया का काम है कवरेज करना कैमरा चलाना, लेकिन फ़िर भी महिला दारोगा मनाने को तैयार नही थी।

आप खुद देखिये कैमरा चलता देख के कैसे दारोग़ा साहिबा को गुस्सा आया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *