अमेरिकी राजदूत ने हरिद्वार के महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मातृत्व सुरक्षा गारंटी योजना की सराहना

Share your love


लोकजन टुडे: तनुज वालिया: हरिद्वार। अमेरिकी राजदूत केनेथ आइ जस्टर ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की सराहना की। कहा सुरक्षित मातृत्व की गारंटी देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभाग की आशाओं, एएनएम आदि से जानना चाहा कि क्या स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी आम लोगों या प्रसूताओं तक पहुंच रही है। आशा ने बताया समय के साथ योजनाओं की जानकारी से जागरूकता बढ़ी है। ब्रह्मपुरी हरिद्वार की आशा सविता ने बताया कि वह प्रसूताओं की नियमित जांच कर विभाग की योजनाओं की जानकारी देकर समय पर टीकाकरण आदि कराने को सजग रहने को जागरूक किया जाता है। इसके बाद अमेरिकी राजदूत ने सिक न्यू बार्न केयर यूनिट को भी देखा। सीएमओ ने बताया अमेरिका के सहयोग से वृद्धि योजना एक साल से संचालित हो रही है। इसमें हर सोमवार को सम्मान पूर्वक प्रसूताओं की जांच, उन्हें प्रसव के दौरान और प्रसवोत्तर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं। एडवांस ओटी और लेबर रूम की सुविधा है। आनलाइन डिस्प्ले के माध्यम से प्रसव के आंकड़े दर्शाए जा रहे हैं। आरसीएच की सुविधाओं की जानकारी प्रसूताओं को मैसेज आदि के माध्यम से भी दी जा रही है। महिला अस्पताल के बाद अमेरिकी राजदूत ;षिकेष के लिए रवाना हो गए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *