अनोखा प्रदर्शन बाल्टी पीटकर जताया विरोध

Share your love

शिवमूर्ति चौक पर समाजिक कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान के गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया समाजिक कार्यकर्ताओ ने जल संस्थान के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए पूरे हरिद्वार शहर से लेकर ज्वालापुर तक पानी की समस्या से जनता ,व्यापारी आने वाले यात्री परेशान है लेकिन जल संस्थान के अधिकारी कुम्भकर्णी नींद में सोए हुए है कई जगह पूरा पूरा दिन पानी नही आ रहा भीषण गर्मी में पानी को लेकर त्राहि त्राहि मची हुई है और अधिकारी कमरों से बहार निकलकर भी नही झांक रहे ।हरिद्वार के व्यापारी सुनील शेट्टी ने बाल्टियां पीटकर जल संस्थान के खिलाफ विरोध जताया और बोलते हुए कहा हरिद्वार की जनता के साथ खिलवाड़ हो रहा है जिसे हम बर्दाश्त नही करेंगे अगर जल्द व्यवस्था नही सुधारी गई तो जल संस्थान के दफ्तरों के बाहर धरना दिया जाएगा अधिकारियों का घिराव किया जाएगा लेकिन हरिद्वार की जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा ।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *