वन तस्करों की गोलियों के शिकार बीट वॉचर की अंतेष्टि

Share your love

लोकजन टुडे, बाजपुरः वन तस्करों की गोलियों के शिकार हुए बीट वॉचर बहादुर सिंह चौहान की गांव बरहैनी शमशान घाट में आज सुबह अंत्येष्टि की गई। जहां वन कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। मृतक के बड़े बेटे विरेंद्र सिंह ने चिता को मुख्गानि दी। इस मौके पर डिवीजन से डीएफओ आरके सिंह, एसडीओ नवीन पंत, एसडीओ उमेश तिवारी, बरहैनी वन क्षेत्र अधिकारी रूपनारायण गौतम, वन क्षेत्राधिकारी नैनीताल नवीन पंवार, रेंजर हल्द्वानी सावित्री गिरी, हेमचंद्र नेगी, गोपाल कृष्ण कपिल, वन दरोगा हर्ष मेवाड़ी, वन दरोगा दीपक नेगी, वनरक्षक जयप्रकाश यादव, वनरक्षक पूरन, वन दरोगा शेर सिंह बोरा, वन आरक्षी मोहन पांडे, वन आरक्षी अशोक टम्टा, वन दरोगा लक्ष्मण दत्त जोशी, वन दरोगा डूंगर सिंह जीना, वन आरक्षी संदीप सूटा, वन दरोगा राजेश खन्ना, नैनीताल डिवीजन रेंजर महेश जोशी, लक्ष्मण सिंह, चंदन अधिकारी आदि मौजूद थे।

घायल हुए संविदा बीट वॉचर का खर्च उठाएगा वन महकमा
बरहैनी रेंज में तस्करों की गोलियों से घायल हुए संविदा बीट वॉचर महेंद्र सिंह के इलाज का खर्च वन महकमा उठाएगा। इसके साथ ही तराई केंद्रीय वन प्रभाग के कर्मचारी मृत और घायल की मदद के लिए एक दिन का वेतन देंगे। विभागीय अधिकारी पश्चिमी वृत्त के कर्मचारियों से भी एक दिन का वेतन देने का आग्रह करेंगे। बरहैनी रेंज के दक्षिणी बीट संख्या केएन—वन में लकड़ी तस्करों ने संविदा पर तैनात बीट वॉचर बाजपुर के पांवपुरी बरहैनी निवासी बहादुर सिंह चौहान (53) पुत्र किटार सिंह चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि बाजपुर के थापक नगला निवासी महेंद्र सिंह पुत्र सुंदर सिंह के पैर पर गोली लगी थी। महेंद्र सिंह का एसटीएच में इलाज चल रहा है।
सीसीएफ कुमाऊं ने जाना महेंद्र का हाल

रविवार को मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉण् विवेक पांडे ने एसटीएच में भर्ती संविदा वन कर्मी महेंद्र सिंह का हाल जाना। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह के साथ पूरा विभाग खड़ा है। महेंद्र के इलाज का पूरा खर्च भी विभाग उठाएगा। विभाग की तरफ से जो मदद होगी वह उपलब्ध कराई जाएगी।
सीसीएफ ने पीसीसीएफ को भेजा आर्थिक मदद का प्रस्ताव

मृत संविदा वन कर्मी की आर्थिक सहायता के लिए वन विभाग ने कदम उठाना शुरू कर दिया। सीसीएफ कुमाऊं डॉण् विवेक पांडे की ओर से बहादुर सिंह चौहान की आर्थिक सहायता के लिए प्रमुख वन संरक्षक कुमाऊं को प्रस्ताव भेज दिया गया है। सीसीएफ ने प्रस्ताव भेजने की पुष्टि की।

मृतक के परिवार और घायल के इलाज में मदद करेगा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ
मृतक संविदा कर्मी बहादुर सिंह चौहान के परिवार और घायल महेंद्र सिंह की मदद डब्ल्यूडब्ल्यूएफ करेगा। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संस्था ने मदद के लिए हामी भरी है। संस्था मृतक के परिवार को मुआवजा देगी। साथ ही घायल के इलाज का खर्च भी देगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *