भ्रामक पोस्ट डालने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता पर मुकदमा दर्ज!

Share your love

झूठी पोस्ट डालने पर हुआ मुकदमा दर्ज

 

 

रिपोर्ट मुकेश बछेती

जिला सोशल मीडिया सेल आज कल कोरोना संकमण की फेक पोस्टों को लेकर बहुत चुस्त है,इसी के तहत आज सोशल मीडिया (फेसबुक) पर भ्रामक पोस्ट डालने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

कॉंग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अद्वैत बहुगुणा

सोशल मीडिया प्लेटफार्म के अध्यक्ष एडीएम डा. एसके बरनवाल ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अद्वैत बहुगुणा द्वारा सोशल मीडिया (फेसबुक) पर दो भ्रामक पोस्ट डालने पर कोतवाल पौड़ी को मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन पर कोरोना वायरस को लेकर भ्रामक जानकारियां पोस्ट करने का आरोप है जिसके तहत पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस अद्वैत बहुगुणा के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *