कलयुगी हत्यारी बेटी गिरफ्तार

Share your love



लोकजन टुडे, उत्तरकाशी। बड़कोट राजस्व के तियां गांव में एक बेटी ने अपने पिता की दरांती से गला रेत कर हत्या कर की। साथ ही शव को गांव के निकट खेतों में फेंक दिया। राजस्व पुलिस ने आरोपित बेटी को गिरफ्तार कर दिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त की गई दरांति, खून से सने कपड़े बरामद कर दिए हैं।
बडकोट तहसील क्षेत्र के राजस्व क्षेत्र तियां में मंगलवार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के पास खेतों में एक शव पड़ा है। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुँची। शव की शिनाख्त तियां गांव निवासी त्रेपनू (52) पुत्र दिल्लू के रूप में हुई तो राजस्व पुलिस त्रेपनू के घर पहुँची। नायब तहसीलदार मोहन सिंह राणा सहित राजस्व टीम ने पूछताछ की तो मृतक त्रेपनू की 25 वर्षीय शादीशूदा बेटे कविता ने हत्या करने की बात कबूली।
नायब तहसीलदार मोहन सिंह राणा ने बताया कि आरोपिता बेटी कविता की शादी हो रखी है। उसके दो बच्चे भी हैं, जो अपने पति और बच्चों के साथ मायके में ही रहती है। पूछताछ में आरोपिता ने बताया कि बीते सोमवार को उसके पिता ने उसके पति को घर से निकाल दिया। साथ ही उस पर भी बुरी नजर रखने लगा। इसी बात को लेकर उसकी अपने पिता के साथ लड़ाई हुई। जिसमें उसने दरांती से वार किया तो उसके पिता की मौत हो गई। शव को रात खेतों में फेंका। नायब तहसीलदार मोहन सिंह राणा ने बताया कि आरोपिता को गिरफ्तार कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं बडकोट के एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि राजस्व पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। इस हत्या करने की घटना में आरोपित बेटी के अलावा अन्य भी शामिल होने की आशंका है। इस दिशा में भी जांच की जा रही है। जांच कर रही राजस्व टीम ने राजस्व निरीक्षक बृजमोहन आर्य, उप राजस्व निरीक्षक राजेश रावत, सपना, रवीन्द्र असवाल शामिल हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *