पुलिस वाले के साथ युवक की ऐसी लड़ाई नहीं देखी होगी आपने ! देखिए वीडियो

Share your love

चंपावत लोहाघाट

 

वायरल वीडियो -ज़ब पुलिसकर्मी और युवक में होने लगा मल्लयुद्ध.

 

खबर सार -वायरल वीडियो चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र का है जहाँ पोखरीखेत स्थान पर जहाँ पुलिसकर्मी और एक युवक आपस में लड़ते हुए दिख रहे हैं. मामले का संज्ञान चम्पावत के एसपी देवेंद्र पिंचा ने लेते हुए कहा कि मामले की जाँच की जा रही है.

. एसपी के मुताबिक मामले की जाँच जारी है.
चंपावत जनपद के लोहाघाट थाना क्षेत्र के पोखरी कस्बे में लोहाघाट पुलिस के कांस्टेबल मदन नाथ और क्षेत्र के कुछ लोगों के बीच सड़क में जोरदार मारपीट हो गई, मारपीट का वीडियो वहां पर खड़े लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया वहीं इस मामले में वीडियो में दिख रहे कांस्टेबल मदन नाथ का कहना है कि वह सम्मन तामील कराने के लिए धुनाघाट जा रहे थे पोखरी के पास सड़क किनारे 3 लोग शराब पी रहे थे जिनके द्वारा उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज और मारपीट करी गई तथा उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई मारपीट में उन्हें चोट लगी है तथा अपने बचाव में उन्हें भी मारपीट करनी पड़ी जिसकी इन लोगों के द्वारा वीडियो बना ली गई है वही वीडियो बना रहे लोग पुलिसकर्मी पर अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगा रहे हैं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के द्वारा मारपीट के आरोपी स्वरूप निवासी पोखरी ,अशोक मेहरा निवासी तयारसो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी फरार हो गया है वहीं चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने कहा की इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की पूरी जांच चंपावत सीओ के द्वारा कराईं जा रही है पुलिस ने दोनों आरोपियों व पुलिसकर्मी का उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में मेडिकल करवाया है घटना की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही पता लग पाएगी फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में है वही चंपावत के पुलिस सीओ द्वारा मामले की जांच जारी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.