आपने इस क्षेत्र को स्वर्ग बना दिया..

Share your love

रिपोर्ट: सैयद मशकूर

सहारनपुर: मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने नगर निगम द्वारा अनेक स्थानों पर कराये गए करोडों रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। इंद्रा बस्ती में क्षेत्र की महिलाओं ने मेयर संजीव वालिया व पूर्व विधायक राजीव गुंबर का स्वागत करते हुए कहा कि पहले यहां कोई नहीं आता था लेकिन आपने इस क्षेत्र को स्वर्ग बना दिया है।

नगर निगम द्वारा बीते दिनों महानगर में दर्जनों स्थानों पर सड़कों व नालियों के निर्माण के अलावा इंटरलाॅकिंग आदि का कार्य कराया गया था, लेकिन लाॅकडाउन के कारण इन निर्माण कार्यो का लोकार्पण नहीं किया जा सका था। शुक्रवार को महानगर में करीब आधा दर्जन स्थानों पर कराये गए विकास कार्यो का लाॅक डाउन का पालन करते हुए लोकार्पण किया गया। किसी भी उद्घाटन स्थल पर कोई समारोह आयोजित न कर सादगी के साथ लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण करते हुए मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा महानगर के विकास के लिए बड़ी संख्या में सड़क व नाली निर्माण तथा इन्टरलाॅकिंग टाइल्स और सड़क सुधार आदि के कार्य कराये गए हैं ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधा दी जा सके।

मेयर वालिया ने कहा कि निगम द्वारा करीब 1500 विकास कार्य कराये जा चुके है लेकिन आज केवल करीब दो करोड़ रुपये के निर्माण कार्यो का ही लोकार्पण किया जा रहा है, बाकि के लिए बाद में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि महानगर में जनसुविधाओं को बढ़ाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है उसी का परिणाम है कि आज करोड़ों रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण किया जा रहा है।

दिल्ली रोड पर शिवालिक विहार में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा अनुपम स्वीट्स से डीएवी काॅलेज तक जैन काॅलेज रोड का सड़क सुधार कार्य तथा रिमाउंट डिपो घोड़ा फिल्ड के बराबर मंे अब्दुल्ला मस्जिद वाली गली में हाॅट मिक्स प्लांट से बनायी गयी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यो की इसी श्रंखला के तहत पैरामाउंट काॅलोनी में मुख्य सड़क से गार्ड रुम तक व जैन मंदिर के पास हाॅट मिक्स प्लांट द्वारा कराये गए सड़क सुधार कार्य, मौ.इंद्रा बस्ती में विनोद जैन के मकान से अशोक जैन के मकान तक नाली व इंटर लाॅकिंग टाइल्स कार्य के अलावा क्लेमन टाउन में संजीव कटारिया के सामने वाली सड़क पर इन्टरलाॅकिंग टाइल्स व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

उक्त उद्घाटन कार्यक्रमों में अमित त्यागी, अशोक राजपूत, शाहवेज, दिग्विजय चैहान, भगतसिंह, मोनिका सिंह, प्रदीप उपाध्याय आदि पार्षदों के अलावा पार्षद पति शकील प्रधान व अरुण गागियान तथा नगर भाजपा महामंत्री विपिन, मानकमऊ मंडल अध्यक्ष संजय लाला, एई दानिश नकवी, डाॅ.सुनील शर्मा, आईआईए के प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा, गोकरणदत्त शर्मा एडवोकेट, राजीव सैनी, सुनील चावला, टिविंकल कपूर, अवनीश गौड़, सुनील सूरी, मुकेश शर्मा, अमित कपूर, मनीष सचदेवा, कर्ण चैहान, सुखबीर सिंह, प्र्रकाश, राजकुमार, सतेन्द्र सैन, आचार्य अनिता, अंगूरी देवी, विजेंद्र शर्मा, अमित व रिंकू आदि शामिल रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *