देहरादून
थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत 11 जगहो पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गये मजारो को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा ध्वस्त कर उक्त स्थलो से अतिक्रमण हटाया गया।
………………………………………………………………………
आज दिनांक 10-05-2023 को सरकारी जमीनो पर अतिक्रमण कर बने धार्मिक स्थलो को चिन्हित कर उक्त जमीनो को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान के मध्य नजर पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के आदेशानुसार थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा राजस्व विभाग, नगर पंचायत सेलाकुई के सहयोग से थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत स्थित 11 जगहो से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से बने मजारो को हटाया गया सेलाकुई स्थित लाल शाह बाबा कमाल की मजार शीशमबाडा, प्रगति विहार नाले के पास की मजार, प्रगति विहार सडक पर स्थित मजार, सिडकुल गेट नम्बर 02 के पास स्थित मजार, शेरी बाग मजार भाऊवाला, जगतपुर खादर स्थित दो मजारे, कैंचीवाला स्थित मजार, शंकरपुर सहारा इन्ड्स्ट्रियल एरिया के पीचे स्थित मजार, शंकरपुर स्थित दो मजार कुल 11 मजारो को ध्वस्त कर हटाया गया उक्त सबी मजारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी। उक्त अतिक्रमण की पुष्टि मौके पर मौजूद राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई। उपरोक्त अतिक्रमण हटाने सम्बन्धी अभियान मे थाना सेलाकुई की पुलिस के अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी विकासनगर, तहसीलदार विकासनगर, ईओ नगर पंचायत सेलाकुई, थाना विकासनगर, सहसपुर का पुलिस बल एवं नगर पंचायत एवं राजस्व विभाग की टीम सम्मिलित थी। सम्पूर्ण अभियान के दौरान कानून व्यवस्था की दृष्टि के अन्तर्गत पुलिस एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा सतर्क दृष्टि रखी गई। अभियान के दौरान पूर्णतः शांन्ति व्यवस्था कायम रही।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
