जब दो टीचर को एक ही लड़की हुआ प्यार, जानिए फिर क्या हुआ इसका ख़ौफ़नाक अंजाम…!

Share your love

मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर से एक सनसनी मचा देने वाली खबर सामने आयी है। यहां एक ही स्कूल में पढ़ाने वाले दो शिक्षकों को एक लड़की से प्यार हो गया। इस लव ट्राईएंल की ने ऐसा खेल खेला कि दोनों आशिकों की जान चली गयी। दरअसल, एक टीचर ने दूसरे का कत्ल कर दिया और फिर कुछ घंटों बाद खुद भी सुसाइड कर लिया।

जानकारी के मुताबिक मिर्ज़ापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के रैपुरी गांव में कुछ समय पहले कुंए में शिक्षक सूरज का शव मिला था। जिसके बाद पुलिस ने इस हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक सूरज कि हत्या उन्हीं के साथ स्कूल में पढ़ाने वाले दो साथी शिक्षकों ने गला घोंट कर कर की थी।

ताया गया कि मृतक सूरज और अनुज व रत्नेश एक पब्लिक स्कूल, कुरैठी में प्राइवेट टीचर थे। सूरज व अनुज की अच्छी दोस्ती थी। अनुज का एक लड़की से तीन वर्ष से प्रेम संबंध था. इस बीच दो महीने से उसी लड़की से मृतक सूरज की भी फोन पर बातचीत होने लगी। अनुज को जब इसका पता चला तो उसने सूरज को मना किया मगर सूरज नहीं माना। इसके बाद 11 फरवरी को अनुज ने अपने साथी रत्नेश के साथ मिल कर सूरज की मफलर से गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को कुएं में डाल दिया गया।

सूरज की मोटरसाइकिल भी दो किलोमीटर दूर फेंक दी थी। वहीं, सूरज की हत्या के बाद अनुज ने भी 13 फरवरी को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। तफ्तीश के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल सहयोगी रत्नेश को गिरफ्तार करते हुए सूरज की लापता मोटरसाईकल भी बरामद कर ली। उसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *