
नैनीताल जिले से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमे वन विभाग के चैक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस का यातायात नियमो का बोर्ड और इन दोनों की रक्षा करते चार आवारा कुत्ते जो चैक पोस्ट के दरवाजे से लेकर खिड़की तक अपनी ड्यूटी मुस्तैदी के साथ कर रहे है। अब सवाल यह उठने लगा है क्या जब इन कुत्तों की मुस्तैदी चैक पोस्ट पर की गई तब यहा पर जिम्मेदार वन एवं पुलिस कर्मचारी कहा थे। कुत्तों ने अपनी काबलियत दिखाई और फ़ोटो शूट के बाद सोशल मीडिया पर अपने कारनामो से जमकर चर्चा का विषय बने हुए है। जमकर हसी के पात्र बनती नैनीताल पुलिस और वन विभाग, अब कुत्तों के सहारे यारो नैनीताल का जंगल और जिले कि सुरक्षा । कुल मिलाकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
