सलमान मलिक
भले ही हम कितना ही महिलाओं के सम्मान के बारे में बात करते हैं लेकिन उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है इसका नजारा वीडियो में देखने को मिलता है…मामला हैं रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र का जंहा एक गांव की मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। बताया जा रहा है कि गाँव में कपड़े सुखाने को लेकर दो पक्षो में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षो की ओर से जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को चोट आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया, साथ ही दोनों पक्षों के लोगो को पकड़कर चौकी ले आई लेकिन पुरषों ने महिला को जमकर पीटा ही नहीं बल्कि बच्चो को नहीं छोड़ा..देखिये वीडियो
आपको बता दे कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव निवासी दो सगे भाइयो के बीच सामूहिक रास्ते के बीच तार बांधकर कपड़े सुखाने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद गाली गलौच होने लगी और देखते ही देखते दोनों भाइयों के परिवारो ने एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाने शुरू कर दिए। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया और दोनों पक्षों के लोगो को पकड़कर चौकी ले आई। इस झगड़े में दोनों ओर से करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हुए जिनका पास के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। वही पुलिस चौकी पर गाँव के जिम्मेदार लोगों का जमावड़ा लग गया, जिम्मेदार लोग दोनों पक्षो को समझाने का प्रयास करने लगे, वही पुलिस के मुताबिक़ झगड़ा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाने की बात कही गई। वहीं रुड़की सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि दो परिवारों में कपड़े सुखाने को लेकर मारपीट हुई थी मोके पर पुलिस पहुंची थी और दोनों परिवारों का 151 में चालान किया गया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
